- Home
- Cancer Support in Your Language
- Cancer Support In Hindi
कैंसर होना एक कठिन स्थिति है, लेकिन सहायता पाना कठिन नहीं होना चाहिए
Canteen, Camp Quality और Redkite मिलकर काम करते हैं ताकि वे Cancer Hub (कैंसर हब) उपलब्ध करा सकें और कैंसर से प्रभावित परिवारों (0-25 वर्ष की आयु के बच्चों वाले) को अधिक आसानी से उनके लिए आवश्यक व्यावहारिक तथा भावनात्मक सहायता तक पहुँच प्राप्त करने में मदद कर सकें, जब उन्हें इसकी ज़रूरत हो।
क्या आपको सहायता की आवश्यकता है? 1800 431 312 पर कॉल करें और किसी दुभाषिए से बात कराने का अनुरोध करें – हम आपको आपके लिए आवश्यक समर्थन दिलाने में मदद करेंगे।
Cancer Hub को ऑस्ट्रेलियाई सरकार से धन-राशि (फंडिंग) मिलती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Cancer Hub कैंसर से प्रभावित परिवारों (0-25 साल तक की आयु के बच्चों वाले परिवारों) की उनके लिए आवश्यक व्यावहारिक तथा भावनात्मक समर्थन तक अधिक आसानी से पहुँच प्राप्त करने में सहायता करती है। Cancer Hub का संचालन Canteen (कैंटीन), Camp Quality (कैंप क्वालिटी) और Redkite (रैडकाइट) द्वारा किया जाता है। Cancer Hub की इनटेक और नैविगेशन टीम के माध्यम से, परिवारों को इन दानी (चैरिटी) सहभागियों और संगठनों के एक व्यापक नेटवर्क द्वारा प्रदान की जाने वाली व्यापक प्रकार की सहायता सेवाओं के साथ जोड़ा जा सकता है।
आपसे जवाब मिल जाने के बाद, हमारे प्रशिक्षित टीम सदस्य परिवार के प्रत्येक सदस्य की आवश्यकताओं की पहचान करके तथा सर्वश्रेष्ठ सहायता विकल्पों तक पहुँच प्राप्त करने में उनकी मदद करके बाकी सभी बातों का ध्यान रखेंगे। हमारे कैंसर मार्गदर्शक कैंसर-संबंधित सलाह-मशविरे, आर्थिक, व्यावहारिक और सामाजिक सहायता सेवाओं को समझने या तीन दानी (चैरिटी) सहभागियों के माध्यम से पीयर कनेक्शन (समकक्ष संपर्क) और मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों को सुगम बनाने जैसी अतिरिक्त निजी रूप से तैयार सहायता से जोड़ेंगे। Cancer Hub ऑनलाइन सामुदायिक समर्थन के साथ-साथ विशेषज्ञ सलाहकारों के साथ आपको जोड़ेंगे ताकि कैंसर के निदान के कारण आने वाली चुनौतियों का प्रबंधन करने में सहायता दी जा सके। हमारे यहाँ Cancer Hub में समर्पित एबोरिजनल एवं टोरस स्ट्रेट द्वीपवासी भूमिकाएँ भी हैं जो एबोरिजनल एवं टोरस स्ट्रेट द्वीपवासी सेवा उपभोक्ताओं के साथ सुदृढ़ तथा सम्मानजनक सहायता संपर्क बनाने में सहायता देती हैं।
Cancer Hub को कठिन समय से गुजरने वाले हजारों ऑस्ट्रेलियाई लोगों के जीवन को थोड़ा-बहुत आसान बनाने के लिए विकसित किया गया था। हालाँकि परिवारों के लिए बहुत सी सहायता उपलब्ध है, पर कभी-कभी परिवारों के लिए यह पता लगाना परेशानी पैदा करने वाला या समय लेने वाला काम हो सकता है कि उनके लिए किस तरह के समर्थन उपलब्ध हैं। Cancer Hub इन मामलों में सहायता देता है।
Cancer Hub के माध्यम से पेशकश की जानी वाली भावनात्मक एवं व्यावहारिक सहायता सेवाएँ 0-25 साल के बच्चों या युवा लोगों वाले कैंसर से प्रभावित परिवारों के लिए उपलब्ध हैं।
कैंसर केवल इस रोग का निदान किए व्यक्ति को ही प्रभावित नहीं करता है, यह परिवार के प्रत्येक सदस्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए Cancer Hub द्वारा पेशकश की जाने वाली सेवाएँ परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध होती हैं।
Cancer Hub तक पहुँच प्राप्त करने में कोई खर्च नहीं है।
Cancer Hub का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सहायता खोजना उन परिवारों के लिए एक अतिरिक्त बोझ नहीं है जो पहले से ही कैंसर के निदान की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। Cancer Hub की नि:शुल्क कैंसर सहायता सेवाओं को ऑस्ट्रेलियाई सरकार से मिलने वाली धन-राशि (फंडिंग) द्वारा और Canteen, Camp Quality, और Redkite संगठनों द्वारा संभव बनाया गया है जो कि बाल एवं युवा कैंसर गठबंधन के भाग के तौर पर मिलकर काम कर रहे हैं।
जी हाँ, Cancer Hub की सेवाओं का प्रयोग ऑनलाइन किया जाता है और ये ऑस्ट्रेलिया-भर में राष्ट्रव्यापी तौर पर उपलब्ध हैं।
परिवारों को कैंसर यात्रा की चुनौतियों का सामना अकेले नहीं करना चाहिए, इसलिए 25 साल से कम आयु के बच्चों वाले सभी परिवारों को Cancer Hub तक पहुँच प्राप्त होती है। हमारे प्रशिक्षित टीम सदस्य कैंसर द्वारा प्रभावित परिवारों को सक्रिय रूप से उनके लिए आवश्यक भावनात्मक और व्यावहारिक कैंसर सहायता सेवाओं तक पहुँच प्राप्त करने में सहायता देंगे।
बिल्कुल! हम ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों में परिवारों द्वारा सामना की जाने वाली विशेष चुनौतियों की पहचान करते हैं, और हमारे प्रशिक्षित टीम सदस्य संसाधनों और सेवाओं तक पहुँच प्रदान करते समय इन विशिष्ट आवश्यकताओं तथा स्थितियों को ध्यान में रखेंगे। हमसे संपर्क करें और बाकी का काम हम संभाल लेंगे।
Cancer Hub से संपर्क करना आसान है। हमसे बात करने के कुछ तरीके हैं, और यह इसपर निर्भर करता है कि आपके लिए कौन सा तरीका काम करता है:
- कैंसर समर्थन के लिए हमारी प्रशिक्षित टीम को 1800 431 312 पर कॉल करें और दुभाषिए के लिए अनुरोध करें।
- आपके लिए उपयुक्त किसी समय पर हमारी प्रशिक्षित टीम सदस्यों में से किसी सदस्य से फोन कॉल प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम के माध्यम से एक समय और तिथि का चयन करें।
- Cancer Hub की वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने (या जिसकी ओर से आप पूछताछ कर रहे/ही हैं उस व्यक्ति) के विवरण दें। आपके द्वारा इस फॉर्म को जमा कराने के बाद, हमारी सहायता टीम का एक सदस्य आपके साथ विकल्पों पर चर्चा करने के लिए 48 घंटे में आपसे संपर्क करेगा।
कोई भी रेफरल दे सकता है, चाहे अपने लिए हो, या किसी दोस्त या परिजन के लिए। ऐसे कुछ अलग-अलग तरीके हैं जिनके माध्यम से आप संपर्क कर सकते/ती हैं, जिन्हें आप यहाँ देख सकते/ती हैं। स्वास्थ्य एवं सेवा पेशेवर भी रोगियों, उपभोक्ताओं और विद्यार्थियों को रेफर कर सकते हैं।
जी हाँ। Cancer Hub आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी की निजता और गोपनीयता की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे यहाँ कड़े प्रोटोकॉल्स मौजूद हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपकी जानकारी को सुरक्षित रूप से, पेशेवर तरीके से और ऑस्ट्रेलियाई निजता कानूनों तथा विनियमों के अनुसार प्रबंधित किया जाता है।
जब आप Cancer Hub को व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करते हैं, चाहे ऑनलाइन फॉर्मों के द्वारा या फोन पर हमारी टीम के साथ चर्चाओं के दौरान, तो हम उस जानकारी का प्रयोग केवल आपको आपके द्वारा अनुरोध की गई सहायता और सेवाएँ प्रदान करने के लिए ही करेंगे। कानून के अनुसार आपकी सहमति के बिना आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तृतीय पक्षों के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
कैंसर हर किसी को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करता है। Cancer Hub परिवारों को दोनों तरह के समर्थन तक अधिक आसानी से पहुँच प्राप्त करने में सहायता देने के लिए है – फिर चाहे वह समर्थन ऑनलाइन हो या आमने-सामने हो।
हम यह स्वीकार करते हैं कि व्यक्तिगत आवश्यकताएँ, सुलभता संबंधी आवश्यकताएँ, और आराम के स्तर हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होते हैं, कभी-कभी तो एक ही परिवार के भीतर भी अलग होते हैं। इसलिए, Cancer Hub से संपर्क करने पर, हमारे विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी बाकी बातों का ध्यान रख लेंगे। वे परिवार के प्रत्येक सदस्य की विशिष्ट आवश्यकताओं की पहचान करते हैं और सबसे उपयुक्त उपलब्ध सहायता विकल्पों तक पहुँच प्राप्त करने में उनकी मदद करते हैं।
आमने-सामने का समर्थन
आमने-सामने की सहायता सेवाएँ आमने-सामने के सलाह-मशविरे, शैक्षिक वर्कशॉप्स, समारोहों, बुक क्लब्स के तौर पर हो सकती हैं जिनमें कैंसर के सभी विषयों को शामिल किया जाता है, और ये कैंसर रोगियों तथा उनके परिवारों के लिए मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ हो सकती हैं जहाँ समान अनुभवों का सामना करने वाले लोग सहायता प्राप्त करने, चिकित्सीय गतिविधियों में शामिल होने, और संपर्कों का निर्माण करने के लिए एक साथ आते हैं।
ऑनलाइन समर्थन
परिवार घर बैठे-बैठे विभिन्न प्रकार की वर्चुअल कैंसर सहायता सेवाओं तक आसानी से पहुँच प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सलाह-मशविरा, युवा लोगों के लिए विशिष्ट रूप से तैयार ऑनलाइन कैंसर सहायता समुदायऔर ऑनलाइन कैंसर संसाधन शामिल हैं। ऑनलाइन सहायता दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों या वर्चुअल कनेक्शन की अनुकूलनशीलता (फ्लैक्सेबिलिटी) और सुलभता को प्राथमिकता देने वाले परिवारों के लिए खासकर लाभदायक हो सकती है।
ये सभी कैंसर सहायता सेवाएँ आदि बस एक फोन कॉल पर उपलब्ध हैं – बस संपर्क करें और बाकी का काम हम करेंगे।
जब परिवार में किसी सदस्य को कैंसर होने का निदान किया जाता है, तो हम समझते हैं कि परिवार के प्रत्येक सदस्य की भावनात्मक, व्यावहारिक, और सूचनात्मक आवश्यकताएँ अलग-अलग होंगी। माता-पिता, भाई-बहन, सहजीवियों (पार्टनर्स), और बच्चों सभी की अपनी-अपनी विशिष्ट ज़रूरतें, भावनाएँ और अनुभव होते हैं। हमारे कैंसर मार्गदर्शक परिवार के प्रत्येक सदस्य को उनके लिए आवश्यक विशिष्ट सहायता पाने में सहायता देंगे।
चाहे बात कैंसर के इलाज या खर्चे से जुड़ी जटिलताओं को समझने में माता-पिता की सहायता करने की हो, भाई-बहनों को भावनात्मक सहायता प्रदान करने की हो, या बच्चों को कैंसर तथा इसके प्रभाव को समझने में मदद देने के लिए शिक्षण सामग्री प्रदान करने की हो, हमारी टीम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पूरे परिवार को वह ध्यान और सहायता मिलती है जिनकी उन्हें ज़रूरत होती है।
Canteen युवा लोगों (12-25 की आयु) को अपने खुद के निदान का, किसी करीबी परिजन को कैंसर हो जाने का या किसी प्रियजन की मृत्यु होने का सामना करने में सहायता देती है। हम किशोरों और युवा वयस्कों को समान स्थितियों का अनुभव कर रहे अन्य लोगों से जुड़ने के लिए विशेषज्ञ सलाह-मशविरा, करियर संबंधी सहायता और अवसर प्रदान करते हैं।
Camp Quality उन बच्चों (0-15 की आयु) के लिए है जो अपने खुद के निदान का, या अपने किसी भाई-बहन, माता-पिता या देखभालकर्ता के निदान होने का सामना कर रहे होते हैं। हम मनोरंजन, मित्रता और संपर्क के नि:शुल्क अवसर प्रदान करते हैं, और साथ ही मनोरंजन और शिक्षा के ज़रिए कैंसर और सहायक समुदायों के बारे में समझबूझ का निर्माण करते हैं।
Redkite कैंसर का सामना कर रहे 0-17 साल की आयु के बच्चों और युवा लोगों, और उनके परिवारों को समग्र समुदाय-आधारित सामाजिक कार्य प्रदान करता है। इसमें सलाह-मशविरा देना, देखभाल समन्वय, आर्थिक सहायता, ऑनलाइन सूचना एवं समर्थन, तथा साथ ही अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उपचार तथा उसके बाद, निदान से जुड़े व्यावहारिक संसाधन शामिल हैं।

